Breaking News

अयोध्या: वरिष्ठ नेता व समाजसेवी अधिवक्ता शेषनाथ दूबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Getting your Trinity Audio player ready...

अयोध्या जनपद से दुखद खबर सामने आई है। जिले के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी और अधिवक्ता *शेषनाथ दूबे* का आज शाम हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि शेषनाथ दूबे लंबे समय से सामाजिक और जनसेवा से जुड़े रहे और अपने कार्यों के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही समर्थकों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों में गहरा दुख व्याप्त है।

स्वर्गीय शेषनाथ दूबे, टाइम्स लाइव के राज्यमुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार शशि नाथ दूबे के बड़े भाई थे। परिवार और करीबियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। वहीं, अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Check Also

CM Yogi Adityanath Pays Tribute to Social Worker Markandey Yadav in Gorakhpur

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 02 अप्रैल, 2026 को गोरखपुर के पिपराइच …