Breaking News

यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण समेत कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का डीजी रैंक पदों पर इम्पैनलमेंट

Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली/लखनऊ। केंद्र सरकार द्वारा वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के डीजी (महानिदेशक) एवं डीजी समकक्ष पदों पर नियुक्ति हेतु इम्पैनलमेंट सूची जारी की गई है। इस सूची में उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण, उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ, लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर, एडीजी जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ, अशोक सिंह तथा विजय भाटिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

डीजी एवं डीजी समकक्ष पदों के लिए इम्पैनलमेंट को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता है। इसके माध्यम से अधिकारियों को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों, केंद्रीय पुलिस संगठनों तथा अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति का अवसर प्राप्त होता है।

इस इम्पैनलमेंट के साथ ही संबंधित अधिकारियों के लिए भविष्य में केंद्र और राज्यों में उच्च प्रशासनिक एवं सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारियों के मार्ग और अधिक मजबूत हुए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के इस चयन को पुलिस प्रशासन और सुरक्षा तंत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अधिकारियों के इम्पैनलमेंट की खबर के बाद पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है तथा उन्हें विभिन्न स्तरों पर बधाइयां दी जा रही हैं।

Check Also

अयोध्या: वरिष्ठ नेता व समाजसेवी अधिवक्ता शेषनाथ दूबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

अयोध्या जनपद से दुखद खबर सामने आई है। जिले के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी और अधिवक्ता …