Breaking News

पुरनिया कोचिंग सेंटर अग्निकांड के मृतकों को डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पुरनिया (सेक्टर-डी) स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की अंत्येष्टि के दौरान भावुक दृश्य देखने को मिले। इस दर्दनाक हादसे में अनुच्छा राई, सुखमनी सिंह, नीलेश और ज्योति की मृत्यु हो गई थी, जिनके अंतिम संस्कार में परिजनों और स्थानीय लोगों की आंखें नम रहीं।

 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को बैकुंठ धाम (वीआईपी रोड, आलमबाग), भैंसाकुंड एवं पिपरा घाट, दिलकुशा पहुंचकर दिवंगत पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मृतकों के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

डिप्टी सीएम ने परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन सरकार पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी।

गौरतलब है कि पुरनिया स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है और लोग दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Check Also

NEET री-एग्जाम को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM विशाख जी और JCP बबलू कुमार ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

लखनऊ। NEET री-एग्जाम को सकुशल एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन …