| Getting your Trinity Audio player ready... |
लखनऊ: विकास नगर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 23 खोए/चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।
बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए गए, जिससे लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। मोबाइल वापस पाकर लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया और इस सराहनीय कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मोबाइल ट्रैकिंग और तकनीकी सहायता के जरिए इन फोन को खोजा गया। विकास नगर पुलिस की इस कार्रवाई को आम जनता के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपने मोबाइल फोन की सुरक्षा का ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Perfect Media News Agency
