| Getting your Trinity Audio player ready... |
हिंदी सेवा निधि न्यास ने पूरे देश में बनाई विशिष्ट पहचान: CJI सूर्यकांत
इटावा। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने आज इटावा में आयोजित हिंदी सेवा निधि न्यास के 33वें सारस्वत समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इटावा की हिंदी सेवा निधि न्यास ने हिंदी भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक चेतना के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर पूरे देश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

मुख्य न्यायाधीश ने अपने संबोधन में हिंदी को भारतीय संस्कृति और मूल्यों की सशक्त अभिव्यक्ति बताते हुए कहा कि हिंदी सेवा निधि जैसे संस्थान भाषा के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे प्रयास न केवल साहित्य को समृद्ध करते हैं, बल्कि समाज को भी जोड़ते हैं।
ADG आलोक सिंह ने किया CJI का स्वागत
समारोह के दौरान आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक (ज़ोन कानपुर) ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का औपचारिक स्वागत किया। कार्यक्रम में शिक्षा, साहित्य और प्रशासन से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने हिंदी सेवा निधि न्यास के कार्यों की सराहना की।
Perfect Media News Agency
