Wednesday , January 21 2026
Breaking News

प्रयागराज: पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने संभाला शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार

Getting your Trinity Audio player ready...

17 दिसंबर 2025 को हुई थी नियुक्ति, तीन वर्षों का होगा कार्यकाल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को प्रयागराज में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद का औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। उनकी नियुक्ति 17 दिसंबर 2025 को की गई थी।

नव नियुक्त अध्यक्ष प्रशांत कुमार का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयोग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। माना जा रहा है कि उनके प्रशासनिक अनुभव का लाभ शिक्षा सेवा चयन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने में मिलेगा।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की भूमिका प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराने में बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में आयोग के अध्यक्ष के रूप में प्रशांत कुमार की नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।

Check Also

₹1 में नक्शा पास का झूठ बेनकाब, लखनऊ विकास प्राधिकरण पर फर्जी प्रचार और अवैध वसूली का गंभीर आरोप

प्रेस विज्ञप्ति बनाम जमीनी हकीकत लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा पूर्व में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर …