Breaking News

लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र से 12 वर्षीय बालिका चांदनी लापता, आखिरी बार डिवाइन हार्ट पुल के पास दिखी

Getting your Trinity Audio player ready...

थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने शुरू की तलाश

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र के विज्ञान खंड-4 से 12 वर्षीय बालिका चांदनी के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल है। चांदनी अपने देखरेखकर्ता डॉ. अंकित राय के घर से बिना बताए कहीं चली गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में चांदनी को विज्ञान खंड-4 से हनिमैन चौराहे की ओर जाते हुए देखा गया है। इसके बाद वह दाहिनी ओर मुड़कर डिवाइन हार्ट पुल के नीचे से क्रॉसिंग की ओर जाती हुई नजर आई। यही उसकी अंतिम लोकेशन बताई जा रही है।

बालिका का रंग गेहुआं है और उसके बाल बॉयकट स्टाइल में हैं। परिजनों और पुलिस द्वारा उसकी तलाश लगातार की जा रही है।

इस संबंध में बीबीडी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस द्वारा बालिका की तलाश जारी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी चांदनी के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत सूचित करें।

सूचना देने के लिए एसटीपी स्थित पुलिस चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक अश्विनी राय से मोबाइल नंबर 9125723078 पर संपर्क किया जा सकता है।

पुलिस ने कहा है कि छोटी-सी जानकारी भी बालिका को सकुशल ढूंढने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

Check Also

NEET री-एग्जाम को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM विशाख जी और JCP बबलू कुमार ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

लखनऊ। NEET री-एग्जाम को सकुशल एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन …