Breaking News

मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक: बीबीडी क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय पापनामऊ में हेल्पलाइन, सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। बीबीडी क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय पापनामऊ में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा, जागरूकता और सरकारी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मसुरक्षा, अधिकारों और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस दौरान छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं, तथा यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाते हुए व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी चर्चा की गई, जिसमें ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के बारे में बताया गया।

आयोजकों ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें सुरक्षित और जागरूक समाज का हिस्सा बनने में मदद करते हैं।

Check Also

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम लखनऊ की जनसुनवाई

तहसील सदर पहुंचे जिलाधिकारी, शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश लखनऊ। विशाख …