Wednesday , January 21 2026
Breaking News

लखनऊ: CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 नवंबर 2025 को अपने सरकारी आवास 5- कालिदास मार्ग, लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल एवं प्राथमिकता के आधार पर जन-समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति की बात ध्यानपूर्वक सुनी और अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि—

“किसी भी फरियादी को समाधान के लिए प्रतीक्षा न करनी पड़े। सभी प्रार्थनापत्रों का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।”

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि अफसर जन शिकायतों पर मानवीय संवेदना और संवेदनशीलता के साथ काम करें तथा फाइलों पर अनावश्यक विलंब न किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य जनता को सीधे शासन से जोड़ना और उनकी समस्याओं को स्थानीय स्तर पर शीघ्र समाधान कराना है।

Check Also

₹1 में नक्शा पास का झूठ बेनकाब, लखनऊ विकास प्राधिकरण पर फर्जी प्रचार और अवैध वसूली का गंभीर आरोप

प्रेस विज्ञप्ति बनाम जमीनी हकीकत लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा पूर्व में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर …