Breaking News

कानपुर जोन अंतर्जनपदीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता 2025 का समापन, ADG आलोक सिंह ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Getting your Trinity Audio player ready...

कानपुर देहात: कानपुर जोन की 27वीं अंतर्जनपदीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष-2025 का समापन समारोह रिजर्व पुलिस लाइन, कानपुर देहात में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) कानपुर जोन, श्री आलोक सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। समापन समारोह में खिलाड़ियों के जोश और टीम भावना की सराहना की गई।

Check Also

मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक: बीबीडी क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय पापनामऊ में हेल्पलाइन, सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

लखनऊ। बीबीडी क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय पापनामऊ में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत …