Wednesday , January 21 2026
Breaking News

लखनऊ: लूट के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, अनीस घायल, दूसरा फरार

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। राजधानी के आलमबाग थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में लूट के आरोपी अनीस को गोली लगने से घायल कर दिया गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना सीएनडब्ल्यू रोड पर हुई, जहां पुलिस को दो संदिग्धों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अनीस घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अनीस के खिलाफ लूट, चोरी और अवैध हथियार जैसे गंभीर अपराधों के कुल 22 मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की नजर में था और उसकी गिरफ्तारी की कोशिशें की जा रही थीं।

फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और इलाके में सघन तलाशी अभियान जारी है।

Check Also

₹1 में नक्शा पास का झूठ बेनकाब, लखनऊ विकास प्राधिकरण पर फर्जी प्रचार और अवैध वसूली का गंभीर आरोप

प्रेस विज्ञप्ति बनाम जमीनी हकीकत लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा पूर्व में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर …