Wednesday , January 21 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री योगी की प्रेसवार्ता कल, केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर होगी चर्चा

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय में कल यानी 10 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अहम प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे। यह प्रेसवार्ता सुबह 10:45 बजे आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।

प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री योगी केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी देंगे। इसके साथ ही भाजपा मुख्यालय में केंद्र सरकार की योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों को दर्शाने वाली विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महामंत्री धर्मपाल सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी उपस्थित रहेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह कार्यक्रम आगामी चुनावों की रणनीति और सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, आर्थिक सुधारों, गरीबों के लिए योजनाओं और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर किए गए कार्यों को जनता के सामने प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रेसवार्ता और प्रदर्शनी के माध्यम से भाजपा आगामी चुनावों से पहले अपनी राजनीतिक धार को तेज करने की कोशिश में जुट गई है।

Check Also

₹1 में नक्शा पास का झूठ बेनकाब, लखनऊ विकास प्राधिकरण पर फर्जी प्रचार और अवैध वसूली का गंभीर आरोप

प्रेस विज्ञप्ति बनाम जमीनी हकीकत लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा पूर्व में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर …