Breaking News

बीबीडी क्षेत्र में लावारिस हालत में मिला वृद्ध का शव, पहचान कराने की अपील

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। राजधानी के बीबीडी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह शव होटल TPR के पास स्थित गंगोत्री विहार कॉलोनी, एसटीपी चौकी क्षेत्र में लावारिस अवस्था में पड़ा मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की आयु लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और शव की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो या उसकी पहचान हो सके, तो तत्काल बीबीडी थाना अथवा संबंधित पुलिस अधिकारियों को सूचना दें, ताकि शव की पहचान कर परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

Check Also

NEET री-एग्जाम को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM विशाख जी और JCP बबलू कुमार ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

लखनऊ। NEET री-एग्जाम को सकुशल एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन …