Breaking News

CM Yogi Adityanath Pays Tribute to Social Worker Markandey Yadav in Gorakhpur

Getting your Trinity Audio player ready...

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 02 अप्रैल, 2026 को गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के लुहसी गांव में समाजसेवी मारकंडेय यादव के निधन पर उनके आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय मारकंडेय यादव के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मारकंडेय यादव समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय थे और उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Check Also

लखनऊ: सिंचाई विभाग में ‘सेटिंग’ का खेल? 466 लाख के टेंडर पर बड़ा सवाल

रिपोर्ट: प्रदीप कुमार उपाध्याय योगी सरकार की छवि पर दाग? सिंचाई विभाग में टेंडर घोटाले …