Breaking News

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम लखनऊ की जनसुनवाई

Getting your Trinity Audio player ready...

तहसील सदर पहुंचे जिलाधिकारी, शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

लखनऊ। विशाख जी, जिलाधिकारी लखनऊ, सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर पहुंचे और जनसुनवाई कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पिछले तहसील दिवस में प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण की शिकायतकर्ताओं से कॉल कर सत्यापन किया जाए, ताकि समाधान की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि केवल औपचारिक निस्तारण नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

समाधान दिवस में आए मामलों के शीघ्र निस्तारण के साथ अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि शिकायतों के समाधान के बाद संबंधित व्यक्तियों से फीडबैक अवश्य लिया जाए, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और विश्वास बढ़ सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जनता को राहत पहुंचाने के लिए सक्रिय रहें।

Check Also

आईटी-इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में यूपी की बड़ी छलांग: सीएम योगी

55% स्मार्टफोन निर्माण यूपी में, सेमीकंडक्टर निवेश व स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई गति लखनऊ। योगी …