Breaking News

लखनऊ में ब्राह्मण सम्मान कार्यक्रम आयोजित: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 101 बटुकों का किया सम्मान, प्रदेशभर से पहुंचे ब्राह्मण

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। ब्रजेश पाठक ने अपने आवास पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में 101 बटुकों का सम्मान किया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के सम्मान और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण को लेकर विशेष आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए। धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण के बीच बटुकों का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाज की सांस्कृतिक परंपराओं और वैदिक ज्ञान को संरक्षित करना आवश्यक है। उन्होंने युवा पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार और परंपराओं से जुड़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सामाजिक, धार्मिक और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Check Also

पत्रकारों की आवाज उठाने का संकल्प, राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की बैठक संपन्न

लखनऊ: प्रदेश मुख्यालय स्थित लोकभवन मुख्यमंत्री कार्यालय के मीडिया सेंटर में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त …