Wednesday , February 4 2026
Breaking News

CM आवास के पास 1090 चौराहे पर थार से स्टंटबाजी, युवक गिरफ्तार

Getting your Trinity Audio player ready...

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित 1090 चौराहे पर एक युवक थार वाहन से खुलेआम स्टंटबाजी करता नजर आया। देर रात की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

ACP हजरतगंज ने दिए सख्त निर्देश
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए ACP हजरतगंज विकास जायसवाल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजधानी में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार
निर्देश मिलते ही लखनऊ पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में स्टंटबाजी करने वाले युवक को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

स्टंटबाजी पर सख्त रहेगा पुलिस का रुख
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की खतरनाक स्टंटबाजी आम लोगों की जान के लिए खतरा है। आगे भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Check Also

आवास बन्धु बना रिटायर्ड अधिकारियों की सुरक्षित पनाहगाह- आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के अधीन संस्था में रिटायरमेंट के बाद भी मलाईदार पोस्टिंग का खेल

लखनऊ। **विशेष पड़ताल** ( प्रदीप कुमार उपाध्याय ) रिटायर होते ही पुनः तैनाती, सवालों के …