| Getting your Trinity Audio player ready... |
लखनऊ।
थाना गोमतीनगर विस्तार पुलिस टीम द्वारा गीतापुरी स्थित वरदान इंटरनेशनल स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को महिलाओं की सुरक्षा, नारी स्वावलंबन, साइबर अपराधों से बचाव तथा विभिन्न पुलिस सहायता सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

महिला सुरक्षा और नारी स्वावलंबन पर विशेष जोर
पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में वे बिना संकोच पुलिस से सहायता कैसे प्राप्त कर सकती हैं। नारी स्वावलंबन को लेकर आत्मविश्वास, सजगता और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।
साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
कार्यक्रम में साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए बच्चों और स्टाफ को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड और संदिग्ध लिंक से बचने के उपाय बताए गए। सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर विशेष बल दिया गया।
पुलिस हेल्पलाइन और डिजिटल सुविधाओं की जानकारी
पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों को विभिन्न महत्वपूर्ण सेवाओं से अवगत कराया, जिनमें शामिल हैं:
हेल्पलाइन नंबर (112/1090)
महिला हेल्प डेस्क
पिंक बूथ
UP COP App
इन सेवाओं का उपयोग कैसे और कब करना है, इसकी व्यावहारिक जानकारी भी दी गई।
गुड टच–बैड टच पर बच्चों को किया गया जागरूक
छोटे बच्चों को सरल भाषा में गुड टच और बैड टच के अंतर को समझाया गया, ताकि वे किसी भी असहज स्थिति को पहचान सकें और तुरंत अपने अभिभावकों या शिक्षकों को जानकारी दे सकें।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और स्कूल स्टाफ को जागरूक बनाकर सुरक्षित, सशक्त और जिम्मेदार समाज की दिशा में कदम बढ़ाना रहा। स्कूल प्रशासन ने पुलिस टीम के इस प्रयास की सराहना की।
Perfect Media News Agency
