Breaking News

होमगार्ड स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए शामिल, जवानों का बढ़ाया उत्साह

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ | 06 दिसंबर 2025
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज होमगार्ड मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में आयोजित होमगार्ड स्थापना दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परेड की सलामी ली और होमगार्ड के जवानों के अनुशासन, सेवा-भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण की सराहना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि होमगार्ड बल आपदा, कानून-व्यवस्था और जनसेवा में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने होमगार्ड जवानों को समाज की सुरक्षा की एक मजबूत कड़ी बताते हुए उनके योगदान को अतुलनीय बताया।


मुख्यमंत्री ने होमगार्ड बल के आधुनिकीकरण, प्रशिक्षण और सुविधाओं के विस्तार पर भी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया तथा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए होमगार्ड जवानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, होमगार्ड विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे।

Check Also

सरोजनीनगर में ‘नेट ज़ीरो’ अभियान का भव्य शुभारंभ: डॉ. राजेश्वर सिंह और अभिनेता संजय दत्त के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, पर्यावरण व युवा सशक्तिकरण का संदेश

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के बंगला बाज़ार में ‘नेट ज़ीरो सरोजनीनगर’ अभियान का भव्य शुभारंभ …