Saturday , November 8 2025
Breaking News

धर्मपाल सिंह बोले: प्रमाणिक मतदाता सूची सशक्त लोकतंत्र की नींव, भाजपा का मतदाता पुनरीक्षण अभियान हुआ तेज

लखनऊ, 08 नवम्बर 2025।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि “प्रमाणिक मतदाता सूची सशक्त लोकतंत्र की नींव है।” उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में न रहे।

श्री धर्मपाल सिंह शनिवार को चन्दौसी एवं गाजीपुर में आयोजित मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत गांव, गली, शहर और हर डगर तक पहुंच बनाकर मतदाता सूची को शुद्ध और सटीक बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह अभियान मतदाता सूची के शुद्धिकरण का सबसे महत्वपूर्ण अभियान है। इसके लिए जिला और विधानसभा स्तर पर वॉर रूम बनाए जाएंगे, जो प्रदेश स्तर के वॉर रूम से सीधे जुड़ेंगे।
श्री सिंह ने बताया कि संगठनात्मक तालमेल और तकनीकी निगरानी के माध्यम से अभियान को जन-आंदोलन के रूप में चलाया जाएगा।


बीएलए-1, बीएलए-2 और बूथ प्रवासी की भूमिका पर जोर:

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि बीएलए-1 का दायित्व है कि वह बीएलए-2 से सतत संपर्क बनाए रखे और उसके कार्यों में सहयोग करे।
उन्होंने कहा कि बीएलए-2 चुनाव आयोग के समक्ष भाजपा का अधिकृत प्रतिनिधि होगा, इसलिए उसका चयन गंभीरता और सतर्कता से किया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि बीएलए-1, बीएलए-2 और बूथ प्रवासी मिलकर एक त्रिकोणीय टीम बनाएंगे जो बूथ स्तर पर कार्य करेगी। यह संरचना मतदाता पुनरीक्षण अभियान को गति और विश्वसनीयता प्रदान करेगी।

श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि हर कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि को इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी होगी ताकि मतदाता सूची सत्यापित, प्रमाणिक और त्रुटिहीन बन सके।

Check Also

प्रयागराज में पकड़ी गई दो करोड़ की नकली घरेलू सामान फैक्ट्री, पुलिस ने आरोपी पंकज केसरवानी को किया गिरफ्तार

प्रयागराज:शहर के शांतिपुरम क्षेत्र में कल रात पुलिस ने एक बड़ी फर्जी फैक्ट्री का भंडाफोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published.