| Getting your Trinity Audio player ready... |
लखनऊ 28 सितम्बर 2024 को राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश कार्यालय में विजय श्रीवास्तव, श्रीश चंद्र श्रीवास्तव और शरद वार्ष्णेय के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा के संयोजन में सदस्यता एवं संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि आज बड़ी संख्या में रालोद की सदस्यता ग्रहण वाले व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं को इस बात का संकल्प लेना चाहिए कि चौधरी चरण सिंह की नीतियों एवं सिद्धांतों पर चलकर राष्ट्रीय लोकदल को एक बार पुनः पुराने स्वरूप में वापस लाना है और चौधरी चरण सिंह के सपनों का भारत बनाना है।
इस दौरान आयोजित प्रेसवार्ता में त्रिलोक त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल एन.डी.ए. घटक दल के रूप में उपचुनाव की सभी दसों सीटों पर तैयारी कर रहा है और दसों सीटे एन.डी.ए. के खाते में आयेंगी।
राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का पटका पहनाकर स्वागत किया और कहा कि सभी लोगों के आने से पार्टी को नई ताकत और ऊर्जा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि सभी लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी के नेतृत्व में मिलकर काम करेंगे और अन्य प्रदेशों में भी संगठन का विस्तार करेंगे।
मुख्य रूप से लखनऊ के सामाजिक कार्यकर्ता व व्यापारी नेता विजय श्रीवास्तव, शरद वार्ष्णेय, श्रीश चन्द्र श्रीवास्तव, प्रीति कश्यप द्वारा आयोजित किया गया। जिसको सफल बनाने में विवेक उपाध्याय, विवेक चौधरी, विपिन सिंह, अभय गुप्ता, डॉ विपिन पाठक, डा0 अजय कुमार, शनि राय, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
वहीँ पत्रकार से वार्ता के दौरान समाज सेवी प्रीती कश्यप ने बताया की उन्होंने अपना दमखम दिखाते हुए लगभग 100 से अधिक महिलाओं के साथ रालोद की सदस्यता ली है। साथ ही उन्होंने बताया की रालोद एक उभरती हुई पार्टी है जो किसानो, गरीबों, मजलूमों एवं समाज के दबे कुचले लोगों की आवाज सड़क से उठा कर सरकार तक पहुँचाने के साथ उस पर कार्यवाही करवाने का भी काम बखूबी करती है। प्रीती कश्यप ने बताया की रालोद के राष्टीय अध्यक्ष जयंत चौधरी उभरते हुए युवा नेता है और उन्होंने अपने दादा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह और अपने पिता स्वर्गीय अजीत सिंह के पद चिन्हों पर चलने का जो संकल्प लिया है वो भारत के लिए एक अच्छी पहल है। प्रीती कश्यप ने बताया की रालोद में महिलाओं को आधी आबादी का सम्मान दिया जाता है। और राष्टीय लोक दल पार्टी में जयंत चौधरी के नेत्रत्व में जुड़ कर काम करने से एक अच्छा अनुभव मिलने वाला है जिससे पार्टी और जनता दोनों का विकास होगा।
विजय श्रीवास्तव, श्रीश चन्द्र श्रीवास्तव, शरद वार्ष्णेय, प्रीति कश्यप एवं समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद प्रेषित किया गया।
Perfect Media News Agency
