Breaking News

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबियत में सुधार ।

Getting your Trinity Audio player ready...

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबियत में सुधार ।

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते चार दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती है। बुधवार को सुबह जिम में वर्कआउट करते समय राजू बेहोश हो गए थे। जिसके बाद उन्हें देश के जाने माने दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भर्ती होने के उपरांत एम्स की मेडिकल टीम द्वारा हार्ट अटैक कि पुष्टि की गई। बुधवार रात तक राजू की तबियत बेहद गंभीर बनी रही ।
देर रात उनके ब्रेन डैमेज की खबर आई।

गुरुवार से राजू की तबियत में तेज़ी से सुधार देखने को मिल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजू की उंगलियों के बाद अब उनके शोल्डर में भी मूवमेंट होने लगा है। जिसे डॉक्टर अच्छा संकेत मान रहे है।

Check Also

सरोजनीनगर में ‘नेट ज़ीरो’ अभियान का भव्य शुभारंभ: डॉ. राजेश्वर सिंह और अभिनेता संजय दत्त के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, पर्यावरण व युवा सशक्तिकरण का संदेश

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के बंगला बाज़ार में ‘नेट ज़ीरो सरोजनीनगर’ अभियान का भव्य शुभारंभ …