Breaking News

‘कांटा लगा गर्ल’ शैफाली जरीवाला का निधन, कार्डियक अरेस्ट से 42 की उम्र में ली अंतिम सांस

Getting your Trinity Audio player ready...

मुंबई: फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्ती शैफाली जरीवाला का सोमवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। ‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं शैफाली महज़ 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 11 बजे उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी उन्हें तुरंत पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है।

शैफाली मुंबई के अंधेरी के लोखंडवाला इलाके में अपने पति के साथ रहती थीं। उन्होंने केवल ‘कांटा लगा’ गाने से ही नहीं, बल्कि ‘नच बलिए’ और ‘बिग बॉस’ जैसे रियलिटी शोज़ में भी अपनी अलग पहचान बनाई थी।

उनके अचानक निधन की खबर से उनके फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और ‘कांटा लगा’ गर्ल को याद कर रहे हैं।

Check Also

सरोजनीनगर में ‘नेट ज़ीरो’ अभियान का भव्य शुभारंभ: डॉ. राजेश्वर सिंह और अभिनेता संजय दत्त के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, पर्यावरण व युवा सशक्तिकरण का संदेश

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के बंगला बाज़ार में ‘नेट ज़ीरो सरोजनीनगर’ अभियान का भव्य शुभारंभ …