लखनऊ, 7 अक्टूबर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेशभर में वाहनों की काली फिल्म हटाने और ट्रैफिक अनुशासन बनाए रखने का विशेष अभियान चलाया गया।
22 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 24,457 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने 71,473 स्थानों पर 8,50,182 वाहनों की चेकिंग की, जिसमें 9,488 वाहनों से काली फिल्म हटाई गई। इसके अलावा 2,817 हूटर और 1,087 बत्तियां भी वाहनों से हटाई गईं।
मिशन शक्ति 5.0 अभियान की नोडल अधिकारी एडीजी पद्मजा चौहान ने बताया कि यह कार्रवाई सड़क पर अपराधों की रोकथाम और महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। अभियान के दौरान 18,215 वाहनों के चालान किए गए और 14,504 वाहनों पर लिखे शासकीय या जातिसूचक शब्दों को लेकर भी कड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान 3,38,305 लोगों को चेतावनी दी गई।
🚨 263 स्टंटबाज गिरफ्तार, 3,654 वाहन सीज
वाहन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। अब तक 1,93,829 वाहनों का चालान किया गया और 3,654 वाहन सीज किए गए हैं। साथ ही 251 पंजीकृत अभियोगों में 450 लोगों की गिरफ्तारी की गई।
स्टंटबाजी पर विशेष निगरानी रखते हुए पुलिस ने 770 मुकदमे दर्ज किए और 263 स्टंटबाजों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान 5,26,184 वाहनों की चेकिंग की गई, 31,609 वाहनों का चालान और 1,388 वाहन सीज किए गए।
👮♀️ महिलाओं की सुरक्षा के लिए फुट पेट्रोलिंग
महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस ने प्रदेशभर में फुट पेट्रोलिंग भी की।
कुल 57,265 स्थानों पर पेट्रोलिंग की गई।
एडीजी/डीआईजी स्तर के अधिकारियों ने 239 स्थानों पर,
एसएसपी/एसपी ने 1,670 स्थानों पर,
एएसपी/सीओ ने 9,616 स्थानों पर,
Perfect Media News Agency  
 