Breaking News

मेरठ-उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को जनपद मेरठ के ग्राम पंचायत राफन, में मनरेगा के तहत शहीद नरेंद्र सिंह अमृत सरोवर का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया

Getting your Trinity Audio player ready...

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को जनपद मेरठ के ग्राम पंचायत राफन, में मनरेगा के तहत शहीद नरेंद्र सिंह अमृत सरोवर का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। साथ ही अमृत सरोवर की भूमि का निरीक्षण कर निर्माण से संबंधित जानकारी प्राप्त की। ग्राम पंचायत राफन स्थित पुस्तकालय का निरीक्षण कर कुछ पुस्तकों का अवलोकन किया।अमृत सरोवर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस अमृत सरोवर को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया और संवारा जाए, जिससे यहां पर्यटक अधिक से अधिक संख्या में आएं और पर्यटन को बढ़ावा मिले। सरोवर से पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन के साथ साथ श्रमिकों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, मेट, रोजगार सेवक और मजदूरों से वार्ता करते हुते उनका उत्साहवर्धन किया। कहा कि यहां पर वृक्षारोपण के साथ साथ अन्य अवस्थापना सुविधाएं विकसित की जायेगी तथा रखरखाव का भी इंतजाम किया जायेगा।
एस0जी0एम0 गार्डन, बेगमपुर, मेरठ में आयोजित समारोह में सम्मिलित होकर जनता को संबोधित किया और कहा कि आज के दिन क को महान शासक छत्रपति शिवाजी महाराज जी के राज्याभिषेक के उत्सव के तौर पर देखा जाता है जिन्होंने मुगल और अन्य कई साम्राज्यों को चुनौती देते हुए एक हिंदू राज्य अस्तित्व में लाये थे। हमें उनके शौर्य और बलिदान को याद करके इससे प्रेरणा ग्रहण करना चाहिए।
: एसजीएम गार्डन (निकट छत्रपति शिवाजी प्रतिमा) समारोह को संबोधित करते हुए बेगमपुर मेरठ जनपद मेरठ के राफन ग्राम सभा में उच्च प्राथमिक विद्यालय में जनपद में कुल 34 अमृत सरोवर के निर्माण के संबंध में खंड विकास अधिकारियों, ग्राम प्रधानों, किसानों एवं मनरेगा कामगारों के साथ वर्चुअल संवाद किया तथा ग्रामीण महिलाओं से गरीब कल्याण योजना से मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त की
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ में मा0 राज्य मंत्री श्री दिनेश खटीक के आवास पर पहुंच कर उनके परिजनों से स्नेहिल भेंट की। ग्राम बक्सर ,छोटा मवाना आदि विभिन्न स्थानों पर जनता ने उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य का शानदार स्वागत किया।

Check Also

शारदा नगर योजना में 1100 ईडब्ल्यूएस भवन बनाएगा एलडीए, बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को मंज़ूरी

लखनऊ | लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने शारदा नगर योजना में जरूरतमंदों के लिए 1100 …