Breaking News

लखनऊ: रिंकू सिंह बनेंगे स्पोर्ट्स ऑफिसर, CM योगी आज देंगे नियुक्ति पत्र

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार आज प्रदेश के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे और उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे।

इस कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया जाएगा। वहीं, पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी प्रवीण कुमार को डिप्टी एसपी (DSP) पद पर नियुक्ति मिलेगी। इसके अलावा हॉकी खिलाड़ी राज कुमार पाल को भी DSP पद से नवाजा जाएगा।

बताया जा रहा है कि कुल 7 खिलाड़ियों को आज नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। यह पहल राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनके योगदान को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के लोक भवन में किया जा रहा है, जहां मुख्यमंत्री खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित भी करेंगे।

Check Also

लखनऊ: विकास नगर पुलिस को बड़ी सफलता, 23 मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को लौटाए

लखनऊ: विकास नगर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने …