Breaking News

निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण को लेकर डीएम का औचक निरीक्षण

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में डोर-टू-डोर सर्वे की प्रगति परखी, बीएलओ को दिए निर्देश

लखनऊ। विशाख जी, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी लखनऊ ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चल रहे डोर-टू-डोर सर्वे कार्य का औचक निरीक्षण किया। यह सर्वे 2 फरवरी से 6 फरवरी तक जनपद लखनऊ में चलाया जा रहा है, जिसमें बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा सक्रिय रूप से मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र 171 – लखनऊ पश्चिम के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने राजाजीपुरम ई ब्लॉक स्थित बूथ संख्या 426 और 431 तथा राजाजीपुरम सी ब्लॉक स्थित बूथ संख्या 398 का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही जगन्नाथ प्रसाद साहू इंटर कॉलेज में स्थापित वीआरसी/सुनवाई केंद्र का भी जायजा लिया।


नोटिसों और फार्म-6 की प्रगति की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित बीएलओ से जारी नोटिसों की संख्या और उनकी सुनवाई की स्थिति की जानकारी ली।

  • बूथ 426: कुल 112 नोटिस जारी, सभी की सुनवाई पूर्ण; 32 फार्म-6 एकत्र कर डिजिटाइज किए गए।

  • बूथ 431: कुल 195 नोटिस जारी, 35 नोटिसों की सुनवाई शेष; 43 फार्म-6 डिजिटाइज किए गए।

जिलाधिकारी ने सर्वे कार्य को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।


मतदाताओं को किया जागरूक

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्र के नागरिकों से संवाद कर उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम जांचने तथा पात्र नए मतदाताओं को फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जुड़वाने के लिए जागरूक किया।


अधिकारी रहे मौजूद

इस निरीक्षण में अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय सतीश चंद्र त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा यह विशेष पुनरीक्षण अभियान मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Check Also

आवास बन्धु बना रिटायर्ड अधिकारियों की सुरक्षित पनाहगाह- आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के अधीन संस्था में रिटायरमेंट के बाद भी मलाईदार पोस्टिंग का खेल

लखनऊ। **विशेष पड़ताल** ( प्रदीप कुमार उपाध्याय ) रिटायर होते ही पुनः तैनाती, सवालों के …