Breaking News

बुलंदशहर की डीएम श्रुति ने संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

Getting your Trinity Audio player ready...

 

बुलंदशहर। जिलाधिकारी श्रुति ने शनिवार को सिकंदराबाद स्थित राजकीय संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल की मूलभूत सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया।

डीएम श्रुति ने वार्ड, अल्ट्रासाउंड कक्ष, ओपीडी, रजिस्ट्रेशन कक्ष, दवा वितरण केंद्र और लैब की स्थिति की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल कर्मचारियों से सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली और मौके पर मौजूद मरीजों से भी बात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। दवा वितरण में पारदर्शिता बरतने और लैब जांच में अनावश्यक देरी न होने के भी निर्देश दिए गए।

डीएम ने अस्पताल की साफ-सफाई, मशीनों की कार्यक्षमता और डॉक्टरों की उपस्थिति की भी समीक्षा की। निरीक्षण के अंत में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार लाया जाए और मरीजों को बेहतर सुविधा मिले — यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

डीएम का यह औचक निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में एक सख्त और प्रभावी कदम माना जा रहा है।

Check Also

सरोजनीनगर में ‘नेट ज़ीरो’ अभियान का भव्य शुभारंभ: डॉ. राजेश्वर सिंह और अभिनेता संजय दत्त के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, पर्यावरण व युवा सशक्तिकरण का संदेश

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के बंगला बाज़ार में ‘नेट ज़ीरो सरोजनीनगर’ अभियान का भव्य शुभारंभ …