Breaking News

पुलिस कमिश्नर लखनऊ डीके ठाकुर द्वारा सर्किल गोमतीनगर का किया गया अर्दली रुम का निरीक्षण

Getting your Trinity Audio player ready...

पुलिस कमिश्नर लखनऊ डीके ठाकुर द्वारा सर्किल गोमतीनगर का किया गया अर्दली रुम का निरीक्षण

पुलिस आयुक्त लखनऊ द्वारा थाना गोमतीनगर पर थाना गोमतीनगर व थाना गोमतीनगर विस्तार में पंजीकृत अभियोगो में विवेचकों द्वारा की जा रही लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान निम्नलिखित बिन्दुओं पर बल दिया गया।

• लम्बित पुनर्विवेचनाऐं।
• राजपत्रित अधिकारियों,थानों व अन्य शाखाओं में लम्बित विवेचनाओं।
• थानों में मालों के निस्तारण ।
• थाने पर प्राप्त एनबीड्ब्लू, कुर्की एवं वारण्ट वसूल जुर्माना की तामीला।
• थानो पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रो की जांच/निस्तारण।

इसके अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महोदय ने चोरी, नकबजनी की घटनाओं के दृष्टिगत रात्रि गस्त बढाने तथा दो पहिया ,चार पहिया पीआरवी वाहनों का रुट नये तरीके से निर्धारित कर इन अपराधों की रोकथाम हेतु उनका उत्तरदायित्व निर्धारित करने हेतु निर्देशित किया गया।
अर्दली रुम के दौरान, पुलिस उप आयुक्त पूर्वी तथा सहायक पुलिस आयुक्त गोमतीनगर भी मौजूद रहे जिन्हे पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा लम्बित विवेचनाओं के पर्यवेक्षण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

• लम्बित विवेचनाऐं ।
• लम्बित आंशिक विवेचनाऐं।

Check Also

सरोजनीनगर में ‘नेट ज़ीरो’ अभियान का भव्य शुभारंभ: डॉ. राजेश्वर सिंह और अभिनेता संजय दत्त के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, पर्यावरण व युवा सशक्तिकरण का संदेश

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के बंगला बाज़ार में ‘नेट ज़ीरो सरोजनीनगर’ अभियान का भव्य शुभारंभ …