Breaking News

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया काल भैरव और काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन

Getting your Trinity Audio player ready...

वाराणसी | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज वाराणसी पहुंचकर काल भैरव मंदिर एवं बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की।

मुख्यमंत्री के दर्शन-पूजन को लेकर मंदिर परिसरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के समय मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।

सीएम योगी का काशी आगमन धार्मिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Check Also

सरोजनीनगर में ‘नेट ज़ीरो’ अभियान का भव्य शुभारंभ: डॉ. राजेश्वर सिंह और अभिनेता संजय दत्त के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, पर्यावरण व युवा सशक्तिकरण का संदेश

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के बंगला बाज़ार में ‘नेट ज़ीरो सरोजनीनगर’ अभियान का भव्य शुभारंभ …