Breaking News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 16 आईएएस अफसरों के बड़े तबादले, कई विभागों में बदलाव

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में कई महत्वपूर्ण विभागों के प्रमुख बदले गए हैं और नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रंजन कुमार से प्रमुख सचिव खाद्य औषधि विभाग हटा लिया गया है, हालांकि वे प्रमुख सचिव आयुष बने रहेंगे। सुहास एलवाई को डीजी युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। चैत्रा वी को महानिदेशक आयुष विभाग बनाया गया है।

संजय खत्री को प्रभारी सीईओ बुंदेलखंड प्राधिकरण नियुक्त किया गया है। कंचन वर्मा को आयुक्त राजस्व परिषद की जिम्मेदारी दी गई है। मोनिका रानी को प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा बनाया गया है। विजय विश्वास पंत को लखनऊ का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है।

रोशन जैकब को सचिव खाद्य औषधि प्रशासन बनाया गया है, साथ ही उनके पास आयुक्त खाद्य औषधि का भी चार्ज रहेगा। राजेश कुमार द्वितीय को डीजी पर्यटन का कार्यभार सौंपा गया है। सौम्या अग्रवाल को प्रयागराज मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। किंजल सिंह को परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश बनाया गया है।

ब्रजेश नारायण सिंह को सचिव सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मनीषा त्रिघाटीया को सचिव महिला कल्याण पुष्टाहार विभाग बनाया गया है। बी चंद्रकला को सचिव वन एवं पर्यावरण विभाग नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें सीईओ क्लीन एयर अथॉरिटी का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अनामिका सिंह को बरेली मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। अपर्णा यू को डीजी मेडिकल हेल्थ की जिम्मेदारी दी गई है।

इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है क्योंकि इससे कई बड़े विभागों में नई कार्यप्रणाली और रणनीति देखने को मिलेगी।

Check Also

सरोजनीनगर में ‘नेट ज़ीरो’ अभियान का भव्य शुभारंभ: डॉ. राजेश्वर सिंह और अभिनेता संजय दत्त के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, पर्यावरण व युवा सशक्तिकरण का संदेश

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के बंगला बाज़ार में ‘नेट ज़ीरो सरोजनीनगर’ अभियान का भव्य शुभारंभ …