Breaking News

इंदिरानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बंद घरों की रेकी कर चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 04 शातिर अभियुक्त पकड़े गए

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ:
DCP पूर्वी शशांक सिंह के निर्देशन एवं ACP गाजीपुर श्री अनींदय विक्रम सिंह के कुशल नेतृत्व में इंदिरानगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बंद घरों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कैमरा, हेडफोन, लैपटॉप, मोबाइल फोन, पीली धातु, 4250 रुपये नकद सहित अन्य चोरी का सामान बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने कई चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है।

DCP पूर्वी शशांक सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह गिरोह बंद घरों को चिन्हित कर पहले उनकी रेकी करता था और फिर सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस लगातार इनके मूवमेंट पर नजर बनाए हुए थी, जिसके बाद सटीक सूचना पर कार्रवाई कर गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और अन्य आपराधिक मामलों से भी इनका लिंक खंगाला जा रहा है।

Check Also

सरोजनीनगर में ‘नेट ज़ीरो’ अभियान का भव्य शुभारंभ: डॉ. राजेश्वर सिंह और अभिनेता संजय दत्त के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, पर्यावरण व युवा सशक्तिकरण का संदेश

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के बंगला बाज़ार में ‘नेट ज़ीरो सरोजनीनगर’ अभियान का भव्य शुभारंभ …