Breaking News

लखनऊ साइबर क्राइम पुलिस का बड़ा खुलासा: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 90 लाख की ठगी का मामला

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को फर्जी एटीएस अधिकारी बताकर लोगों को डराते थे और डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर बड़ी रकम ठग लेते थे। इसी तरीके से आरोपियों ने लखनऊ की बीना बाजपेई से करीब 90 लाख रुपये की ठगी की थी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मयंक श्रीवास्तव, मनीष कुमार और इरशाद के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से ठगी से जुड़े डिजिटल साक्ष्य और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई है।

इस पूरे मामले का खुलासा डीसीपी क्राइम द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में किया गया। अधिकारियों ने बताया कि गिरोह संगठित तरीके से काम कर रहा था और अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान भी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी अनजान कॉल, डिजिटल अरेस्ट या सरकारी एजेंसी के नाम पर मांगे गए पैसों से सावधान रहें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Check Also

लखनऊ: सीएम योगी का कल बहराइच दौरा, 136 परिवारों को मिलेगी बड़ी सौगात

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल बहराइच दौरे पर रहेंगे, जहां वे 136 परिवारों को बड़ी …